देश की खबरें | कांग्रेस ने हमेशा डॉ. आंबेडकर का अपमान किया और उनका मजाक उड़ाया: मुख्यमंत्री पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को कांग्रेस पर ‘आंबेडकर विरोधी’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि उसने हमेशा भरतीय संविधान के निर्माता का अपमान किया, उनका मजाक उड़ाया और उनको कमतर करके दिखाने की कोशिश की।

अहमदाबाद, 24 दिसंबर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को कांग्रेस पर ‘आंबेडकर विरोधी’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि उसने हमेशा भरतीय संविधान के निर्माता का अपमान किया, उनका मजाक उड़ाया और उनको कमतर करके दिखाने की कोशिश की।

उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा कि कांग्रेस ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को भारत रत्न देने से इनकार कर दिया और हमेशा एक परिवार के सदस्यों का महिमामंडन करने में व्यस्त रही।

पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर डॉ. आंबेडकर से जुड़ी उनकी हालिया टिप्पणियों के लिए विपक्षी दल का हमला ‘बिना आधार या संदर्भ के’ था और यह उसके ‘पाखंड’ को सामने लाता है।

वीडियो जारी करके दिए गए बयान में उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया है, उनका मजाक उड़ाया है और उन्हें कमतर करके दिखाने की कोशिश की है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी को पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।’’

कांग्रेस पर हमला करते हुए पटेल ने कहा कि उसने 1952 में लोकसभा चुनाव और 1954 में उपचुनाव में आंबेडकर को हराया था।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने आंबेडकर को देश के कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया और यहां तक ​​कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से भी वंचित कर दिया और उनके नाम पर एक स्मारक भी नहीं बनने दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\