एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने फिर राफेल का मुद्दा उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को फिर से राफेल सौदे का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने 2016 में लड़ाकू विमानों की बिक्री में कथित भ्रष्टाचार पर भारत सरकार से जानकारी मांगी थी और कहा कि उसे (सरकार को) “पूर्ण खुलासा” के साथ सामने आना चाहिए।

देश की खबरें | कांग्रेस ने फिर राफेल का मुद्दा उठाया

नयी दिल्ली, 12 जुलाई कांग्रेस ने बुधवार को फिर से राफेल सौदे का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने 2016 में लड़ाकू विमानों की बिक्री में कथित भ्रष्टाचार पर भारत सरकार से जानकारी मांगी थी और कहा कि उसे (सरकार को) “पूर्ण खुलासा” के साथ सामने आना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर “अब चुप नहीं रह सकती”।

कांग्रेस राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही है और 2019 के लोकसभा चुनावों में उसने इसे एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया था। चुनावों में हालांकि पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

उच्चतम न्यायालय ने 14 नवंबर, 2019 को राफेल लड़ाकू विमान सौदे से जुड़ी सभी याचिकाएं खारिज कर दी थीं।

सुरजेवाला ने बुधवार को ट्वीट किया, “फ्रांसीसी समाचार एजेंसी मीडियापार्ट 11 जुलाई 2023 को राफेल पर खुलासे की अगली शृंखला लेकर आई है। वर्ष 2016 के राफेल सौदे में ‘भ्रष्टाचार’, ‘प्रभाव डालने’ और ‘पक्षपात’ की जांच कर रहे पेरिस न्यायिक प्राधिकरण ने भारतीय अधिकारियों से जांच में सहायता मांगी है।”

उन्होंने पूछा, “मोदी सरकार भारत की जनता के सामने इसका खुलासा क्यों नहीं कर रही है? इसे क्यों दबाया जा रहा है? भ्रष्टाचार पर कौन सी कथित जानकारी फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा मांगी जा रही है?”

मीडियापार्ट की यह खबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस दौरे से पहले आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).