देश की खबरें | कांग्रेस एक डूबता जहाज: श्रीकांत शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को कहा कि ‘‘कांग्रेस एक डूबता जहाज है और जो भी इसमें बैठेगा, वह डूब जाएगा।’’

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 17 नवंबर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को कहा कि ‘‘कांग्रेस एक डूबता जहाज है और जो भी इसमें बैठेगा, वह डूब जाएगा।’’

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने एक डिजिटल सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार के लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है। उन्होंने उसकी स्थिति का एहसास कराया है।’’

यह भी पढ़े | हरियाणा में ‘लव-जिहाद’ से निपटने के लिए कानून बनाने की योजना, गृहमंत्री अनिल विज ने कहा- जल्द ही होगा कमेटी का गठन.

शर्मा ने यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल की हालिया टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल पर कही।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक अंग्रेजी दैनिक के साथ साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा है कि ऐसा लगता है कि पार्टी नेतृत्व ने शायद हर चुनाव में पराजय को ही अपनी नियति मान लिया है। इस पर टिप्पणी करते हुए, उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का मामला है और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘‘हालांकि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और जो भी इसमें बैठेगा, वह डूब जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, 30 नवंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा था और उसे हार का सामना करना पड़ा था, ऐसा ही हश्र राजद का बिहार में हुआ।

कांग्रेस ने राजद के साथ गठबंधन में बिहार में हालिया विधानसभा चुनाव लड़ा था।

कृष्ण अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now