देश की खबरें | दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुने जाने पर रजनीकांत को हर तरफ से मिल रही बधाइयां
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म अभिनेता रजनीकांत को 2019 का प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिए जाने की केंद्र की घोषणा के बाद चारों तरफ से बधाइयां दिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
बेंगलुरु/ चेन्नई, एक अप्रैल फिल्म अभिनेता रजनीकांत को 2019 का प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिए जाने की केंद्र की घोषणा के बाद चारों तरफ से बधाइयां दिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रभारी सी टी रवि और राज्य के अन्य मंत्रियों समेत लाखों लोगों ने अभिनेता को बृहस्पतिवार को बधाई दी।
येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, “प्रतिष्ठित बाबा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के लिए विश्वभर में प्रशंसित फिल्म अभिनेता जिन्हें उनके प्रशंसक प्यार से थलाइवा कहते हैं, सुपरस्टार रजनीकांत को हार्दिध बधाई। सभी कन्नड़ भाषियों की तरफ से, मैं उन्हें शुभकामना देता हूं।”
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के तमिलनाडु प्रभारी रवि ने ट्वीट किया, “थलाइवा रजनीकांत को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिए जाने पर हार्दिक बधाई।”
उन्होंने कहा, “अपनी पीढ़ी के महान अभिनेताओं में से एक, तिरु रजनीकांत का भारतीय सिनेमा में योगदान अतुलनीय है। उनके करोड़ों प्रशंसकों की तरह मुझे भी इस बात की खुशी है।”
उपमुख्यमंत्री डॉक्टर सी एन अश्वथ नारायण और स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने भी अभिनेता को बधाई दी।
कर्नाटक से अभिनेता का जुड़ाव काफी प्रसिद्ध है।
बेंगलुरु में मराठी परिवार में जन्मे रजनीकांत का असल नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु में पूरी की और ज्यादातर वक्त गार्डन सिटी में बिताया।
तमिलनाडु में रहने के बावजूद कन्नड़ पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)