विदेश की खबरें | कांगो: प्रदर्शनकारियों ने कांगो की राजधानी में विदेशी दूतावासों पर किया हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. घटनास्थल पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों के अनुसार, पुलिस ने किंशासा में दूतावासों की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। पत्रकारों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने इमारतों के कुछ हिस्सों में या तो लूटपाट की या आग लगा दी। पत्रकारों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने केन्या और युगांडा के दूतावासों पर भी हमला किया।
घटनास्थल पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों के अनुसार, पुलिस ने किंशासा में दूतावासों की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। पत्रकारों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने इमारतों के कुछ हिस्सों में या तो लूटपाट की या आग लगा दी। पत्रकारों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने केन्या और युगांडा के दूतावासों पर भी हमला किया।
एम23 विद्रोही उन लगभग 100 सशस्त्र समूहों में से एक हैं, जो इस खनिज-समृद्ध क्षेत्र में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
कांगो के सुरक्षा बलों ने मंगलवार को रवांडा समर्थित विद्रोहियों का मुकाबला किया, जो दशकों से जारी संघर्ष में एक प्रमुख पूर्वी शहर में आगे बढ़े हैं।
निवासियों ने 20 लाख की आबादी वाले शहर गोमा में रात भर गोलीबारी की सूचना दी, जिस पर विद्रोहियों ने सोमवार को कब्जा करने का दावा किया था। अब बंद हो चुके गोमा हवाई अड्डे के पास विस्फोट और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।
यह स्पष्ट नहीं है कि गोमा के कितने हिस्से पर विद्रोहियों का नियंत्रण है, जिन्होंने सोमवार को सुबह शहर में प्रवेश किया था, जिससे निवासियों में भय और उत्साह दोनों तरह का माहौल था।
गोमा के निवासी सैम लुवावा ने कहा, ‘‘सुबह से ही हमने बम विस्फोट और गोलियों की आवाज सुनी है। अभी तक हम यह नहीं कह सकते कि शहर पर वास्तव में किसका नियंत्रण है।’’
दक्षिण अफ्रीकी रक्षा विभाग ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को विद्रोहियों द्वारा गोमा हवाई अड्डे की ओर मोर्टार दागे जाने से तीन दक्षिण अफ्रीकी शांति सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सैनिक की कुछ दिन पहले लड़ाई में लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)