विदेश की खबरें | कांगो के राष्ट्रपति के ‘चीफ ऑफ स्टॉफ’ को भष्टाचार के मामले में 20 साल की कैद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कामरहे के वकील ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। वहीं, 61 वर्षीय कामरहे ने पूरी सुनवाई को स्वयं पर और राष्ट्रपति फेलिक्स त्शिसेकेडी पर राजनीतिक हमला करार दिया। हालांकि, राष्ट्रपति ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है।
कामरहे के वकील ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। वहीं, 61 वर्षीय कामरहे ने पूरी सुनवाई को स्वयं पर और राष्ट्रपति फेलिक्स त्शिसेकेडी पर राजनीतिक हमला करार दिया। हालांकि, राष्ट्रपति ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है।
अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति ने पिछले साल अपने कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों के लिए परियोजना शुरू की थी जिसमें स्पष्ट रूप से धन का गबन हुआ।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान सेना का पूर्व डॉक्टर और 26/11 मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा अमेरिका में गिरफ्तार.
कामरहे को राजनीतिक प्रत्याशी होने या मतदान के लिए अयोग्य होने की वजह से भी 10 साल कैद की सजा सुनाई गई।
राष्ट्रपति त्शिसेकेडी ने समझौते के तहत 2018 में कामरहे को ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ बनाया था और 2023 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें इस पद का प्रत्याशी माना जा रहा था।
इसी मामले में लेबनान के ठेकेदार जमाल समीह को भी दोषी ठहराया गया है। अदालत ने समीह को 20 साल के कठोर कारावास की सजा पूरी होने पर देश से निष्कासित करने का आदेश दिया है।
मामले में तीसरे दोषी जीनॉट मुहिमा को अदालत ने दो साल के कठोर करावास की सजा सुनाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)