विदेश की खबरें | कांगो और रवांडा ने अमेरिका की मध्यस्थता से शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में हुई बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से कहा, ‘‘आज, हिंसा और विनाश का अध्याय समाप्त हो गया है और पूरा क्षेत्र आशा, अवसर, सद्भाव, समृद्धि व शांति का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा है।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में हुई बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से कहा, ‘‘आज, हिंसा और विनाश का अध्याय समाप्त हो गया है और पूरा क्षेत्र आशा, अवसर, सद्भाव, समृद्धि व शांति का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा है।’’

विदेश मंत्रालय के संधि कक्ष में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसे ‘‘30 साल के युद्ध के बाद एक महत्वपूर्ण क्षण’’ कहा।

मध्य अफ्रीकी देश कांगो 100 से अधिक सशस्त्र समूहों के साथ संघर्ष से त्रस्त है, जिनमें सबसे शक्तिशाली समूहों को रवांडा का समर्थन हासिल है। इन समूहों की वजह से 1990 के दशक से लाखों लोगों की जान चली गई है।

इस समझौते को एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि विश्लेषकों को लगता है कि यह लड़ाई को जल्दी समाप्त नहीं कर पाएगा क्योंकि सबसे प्रमुख सशस्त्र समूह का कहना है कि यह समझौता उस पर लागू नहीं होता है।

कांगो और रवांडा ने हस्ताक्षर करने के लिए शीर्ष राजनयिक भेजे।

कांगो की विदेश मंत्री थेरेसे काइकवाम्बा वैगनर ने रवांडा के विदेश मंत्री ओलिवियर नदुहुंगिरेहे के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों विदेश मंत्रियों ने समझौते के बाद शांति को लेकर उम्मीद जताई, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि लड़ाई खत्म करने के लिए अभी और उल्लेखनीय कार्य किया जाना बाकी है।

वैगनर ने कहा, ‘‘कुछ घाव भर जाएंगे, लेकिन उनके निशान कभी खत्म नहीं होंगे।’’

नदुहुंगिरेहे ने कहा कि ‘‘बहुत अनिश्चितता है’’ क्योंकि पिछले समझौते लागू नहीं हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि आगे की राह आसान नहीं होगी। लेकिन अमेरिका और अन्य भागीदारों के निरंतर समर्थन के साथ, हम मानते हैं कि एक शांति के मार्ग में महत्वपूर्ण मोड़ आ गया है।’’

उन्होंने रुबियो के साथ मिलकर इस समझौते को संभव बनाने में खाड़ी अरब देश कतर के सहयोग की सराहना की।

‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय) में समझौते के उल्लंघन की आशंका के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसा होगा, लेकिन उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि ऐसा हुआ तो बहुत भारी कीमत चुकानी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट