देश की खबरें | लापता बाघिन को लेकर भ्रम की स्थिति जारी, अधिकारी ने कहा-अवशेष का नमूना विश्लेषण के लिए भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में वन अधिकारियों को ताडोबा अंधारी बाघ संरक्षित क्षेत्र (टीएटीआर) में तलाशी अभियान के दौरान एक मृत बाघ के शव के अवशेष मिले हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि ये इस साल अगस्त में इस क्षेत्र में लापता हुई लोकप्रिय बाघिन ‘माया’ के अवशेष हैं या नहीं, यह विश्लेषण के बाद ही पता चलेगा।

चंद्रपुर, 21 नवंबर महाराष्ट्र के चंद्रपुर में वन अधिकारियों को ताडोबा अंधारी बाघ संरक्षित क्षेत्र (टीएटीआर) में तलाशी अभियान के दौरान एक मृत बाघ के शव के अवशेष मिले हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि ये इस साल अगस्त में इस क्षेत्र में लापता हुई लोकप्रिय बाघिन ‘माया’ के अवशेष हैं या नहीं, यह विश्लेषण के बाद ही पता चलेगा।

वन अधिकारियों ने कहा कि जिस बाघ के अवशेष मिले हैं, वह नर था या मादा, यह अबतक स्थापित नहीं हो पाया, ऐसे में अभियान के दौरान एकत्र की गयी हड्डियों का नमूना बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय जैव विज्ञान केंद्र में विश्लेषण के लिए भेजा गया है।

यह स्पष्टीकरण तब आया है जब मीडिया के एक वर्ग और सोशल मीडिया में यह बात आई कि यह मृत जानवर टी-12 (‘माया’ नामक बाघिन) था।

माया इस साल अगस्त में लापता हो गयी थी जिसके बाद सात अक्टूबर से टीएटीआर के 150 कर्मियों ने उसका पता लगाने के लिए कैमरों और नियमित गश्ती के द्वारा सघन निगरानी अभियान शुरू किया था।

एक अधिकारी ने बताया कि ताडोबा और कोलारा रेंज, जहां ‘माया’ विचरण करती थी, के चप्पे-चप्पे को इस अभियान के दौरान खंगाल लिया गया।

उन्होंने बताया कि इलाके में टी-12 तो नहीं मिली लेकिन वन टीम को 18 नवंबर को ताडोबा क्षेत्र में एक बाघ के शरीर के अवशेष बिखरे हुए मिले।

टीएटीआर के क्षेत्रीय निदेशक जितेंद्र रामगांवकर ने कहा, ‘‘ सोशल मीडिया समेत मीडिया में देखा गया कि टीएटीआर द्वारा साझा की गयी सूचना को गलत रूप में लिया गया और यह मान लिया गया कि टीएटीआर प्रशासन ने टी-12 की मौत की घोषणा कर दी है। टीएटीआर कार्यालय ने किसी भी रूप से बाघिन टी-12 की मौत का संकेत नहीं दिया है।’’

उन्होंने कहा कि टीएटीआर में और उसके आसपास टी-12 का पता लगाने के लिए नियमित गश्त और जगह जगह लगाये गये कैमरों के जरिये कोशिश जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ नियमित गश्त के दौरान इकट्ठा की गयी हड्डियों के नमूने को और विश्लेषण के लिए बेंगलुरु के राष्ट्रीय जैवविज्ञान केंद्र में भेजा गया है। ये अवशेष किस जानवर के हैं और वह मादा था या नर, के बारे में एनसीबीएस बेंगलुरू से परिणाम आने आने के बाद पता चलेगा और तब उसे साझा किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\