एजेंसी न्यूज

लोकसभा सचिवालय में तैनात सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि

सूत्रों से यह जानकारी मिली।

लोकसभा सचिवालय में तैनात सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि
जमात

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल लोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों से यह जानकारी मिली।

सूत्रों के मुताबिक संक्रमित वह व्यक्ति पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं गया था। उसे बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच के बाद वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

उन्होंने बताया कि उसे सफदरजंग अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है।

उसके परिवार को 11 सदस्यों की भी कोरोना वायरस की जांच की गई है और परिणाम प्रतिक्षित हैं।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निकाय अधिकारियों ने मध्य दिल्ली स्थित उसके घर को सील कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).