देश की खबरें | शशिकला की जांच में कोविड-19 की पुष्टि, हालत स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी. के. शशिकला की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

बेंगलुरु, 21 जनवरी अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी. के. शशिकला की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

शशिकला जेल की सजा काट रही हैं और बुखार तथा सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्हें बुधवार को बोरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अभी वह शहर के विक्टोरिया अस्पताल के कोविड-19 निर्दिष्ट केंद्र में भर्ती हैं।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार शशिकला की हालत स्थिर है।

सूत्रों ने बताया कि उनमें कोविड-19 से संबंधित गंभीर श्वास की बीमारी के लक्षण दिख रहे थे लेकिन पिछली जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।

उन्होंने कहा कि संदेह की स्थिति में बृहस्पतिवार को पुनः जांच की गई जिसमें कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\