मुंबई, 10 मई भायखला महिला जेल की 54 वर्षीय एक कैदी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक जेल अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद कुछ दिन पहले महिला कैदी को सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान, उसकी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गई, शुक्रवार को आए नतीजे में संक्रमण नहीं पाया गया।
हालांकि, शनिवार को दोबारा की गई जांच में वह संक्रमित पायी गई।
अधिकारी ने कहा कि महिला का सेंट जॉर्ज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भायखला जेल से जुडे़ एक डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि के दो दिन बाद महिला कैदी संक्रमित पायी गई है।
इससे पहले, आर्थर रोड जेल के 77 कैदी और 26 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)












QuickLY