ताजा खबरें | उत्तराखंड में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के ब्रिटेन में मिले नये स्वरूप की पुष्टि

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तराखंड के एक व्यक्ति में हाल ही में ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है । ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप का प्रदेश में यह पहला मामला है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

देहरादून, 15 जनवरी उत्तराखंड के एक व्यक्ति में हाल ही में ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है । ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप का प्रदेश में यह पहला मामला है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि देहरादून का रहने वाला 44 वर्षीय यह व्यक्ति हाल में ब्रिटेन से लौटे अपने पांच रिश्तेदारों के संपर्क में आया था । कोविड-19 के लक्षण आने पर उस व्यक्ति ने अपनी जांच कराई जिसमें वह कोरोना वायरस संक्रमित निकला । उन्होंने बताया कि उसके बाद उसका नमूना जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नई दिल्ली भेजा गया जहां उसमें कोरोना के नए रूप की पुष्टि हुई ।

स्वास्थ्य विभाग में देहरादून के कोविड जिला निगरानी अधिकारी राजीव दीक्षित ने शुक्रवार को यहां बताया कि जीनोम सीक्वेसिंग के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को भेजे गये मरीज के नमूने की जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आ गई जिसमें संक्रमण का नया स्वरूप मिला है ।

दीक्षित ने कहा कि मरीज को शहर के एक कोविड केयर सेंटर में एकांतवास में रखा गया है जहां वह कम से कम 28 दिनों तक रहेंगे ।

उन्होंने कहा कि हैरत की बात यह है कि ब्रिटेन से लौटे उनके पांचों भतीजों की जांच रिपोर्ट में नया कोरोना वायरस संक्रमण नहीं मिला जबकि कभी ब्रिटेन नहीं गए मरीज में यह संक्रमण पाया गया है ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मरीज के प्राथमिक और माध्यमिक संपर्कों का पता लगाया जा रहा है और उनके नमूने लिए जा रहे हैं ।’’

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान