Mysuru Gangrape Case: मैसुरू सामूहिक दुष्कर्म मामले के जल्द से जल्द हल होने का भरोसा है : बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने शनिवार को भरोसा जताया कि पुलिस मैसुरू सामूहिक दुष्कर्म मामला जल्द से जल्द सुलझा लेगी और दोषियों को पकड़ लेगी.
बेंगलुरु, 28 अगस्त : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई (Basavaraj S Bommai)ने शनिवार को भरोसा जताया कि पुलिस मैसुरू सामूहिक दुष्कर्म मामला जल्द से जल्द सुलझा लेगी और दोषियों को पकड़ लेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस के पांच दल मामले की जांच कर रहे हैं. बोम्मई ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘पुलिस ने मैसुरू मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. मुझे विश्वास है कि पुलिस को जल्द से जल्द मामला सुलझाने में कामयाबी मिलेगी.’’
गौरतलब है कि मैसुरू में एक छात्रा से 24 अगस्त को शहर के बाहरी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोषियों ने पीड़िता के साथ मौजूद उसके एक पुरुष दोस्त से मारपीट भी की. उन्होंने दुष्कर्म की वीडियो सार्वजनिक न करने के लिए उनसे तीन लाख रुपये भी मांगे. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: गोरखपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देंगे आज दो विश्वविद्यालयों की सौगात
कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण सूद सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं. इस घटना को लेकर जनता में काफी रोष है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

