जल्द ही नेपाल को शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलते हुए देखने का भरोसा: लामिचाने
वह एकमात्र नेपाली खिलाड़ी हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेले हैं और उनका मानना है कि उनकी राष्ट्रीय टीम ने भी शीर्ष स्तर के क्रिकेट में खेलने पर निगाह लगायी हुई हैं।
नयी दिल्ली, 13 मई दिल्ली कैपिटल्स के नेपाली लेग स्पिनर संदीप लामिचाने का कहना है कि उन्हें अपने देश के साथी खिलाड़ियों की आंखों में उनकी तरह का प्रदर्शन करने और अपने देश को शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलने में मदद करने की ललक दिखायी देती।
वह एकमात्र नेपाली खिलाड़ी हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेले हैं और उनका मानना है कि उनकी राष्ट्रीय टीम ने भी शीर्ष स्तर के क्रिकेट में खेलने पर निगाह लगायी हुई हैं।
नेपाल के सबसे मशहूर खिलाड़ी लामिचाने ने कहा, ‘‘मुझे नेपाल के प्रत्येक खिलाड़ी में अच्छा खेलने की ललक दिखायी देती है। मैं जानता हूं कि सभी बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं और नेपाल को उसी मुकाम पर लाना चाहते हैं जहां हम भारत जैसी टीम के साथ खेल सकें। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि हम जल्द ही ऐसा कर सकते हैं लेकिन इसके लिये अहम चीज होगी कि हम सीखते रहें और कड़ी मेहनत करते रहें। ’’
दो साल पहले आईपीएल में पदार्पण करने वाले लामिचाने ने दिल्ली कैपिटल्स फेंचाइजी के साथ इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान लीग में खेलने के अनुभव के बारे में बात की।
उन्नीस साल के इस खिलाड़ी को दुनिया भर में टी20 विशेषज्ञ के रूप में देखा जाता है और वह इतनी कम उम्र में ही विभिन्न लीगों में खेल चुके हैं।
लामिचाने ने कहा, ‘‘मैं अपनी बहन के साथ रहता था और हर दिन ट्रेन से 20 किमी की यात्रा किया करता था। जब मैं 15 साल का था तो मुझे एक दिन पता चला कि हमारी राष्ट्रीय टीम के कोच हमारी अकादमी में आयेंगे। मैं उन्हें देखने के लिये काफी उत्सुक था, मैं उनके सामने गेंदबाजी करने के बारे में नहीं सोच रहा था। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसके बाद से काफी सुधार किया है, मैं भाग्यशाली हूं कि दुनिया भर में लगभग सभी लीगों में खेल चुका हूं। दिल्ली कैपिटल्स ने मुझे 2018 में लिया था, तब से मैंने यहां अपने साथियों और कोचों से काफी कुछ सीखा है और मैं फिर इसमें खेलने के लिये बेताब हूं। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

