एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अदाणी मामले से पैदा हुई स्थिति से निपटने को लेकर आश्वस्त हैं: अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत नींव पर टिके हैं तथा वह भारतीय अरबपति गौतम अदाणी पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों से पैदा हुई स्थिति से निपटने को लेकर आश्वस्त है।

विदेश की खबरें | अदाणी मामले से पैदा हुई स्थिति से निपटने को लेकर आश्वस्त हैं: अमेरिका
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 22 नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत नींव पर टिके हैं तथा वह भारतीय अरबपति गौतम अदाणी पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों से पैदा हुई स्थिति से निपटने को लेकर आश्वस्त है।

‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बृहस्पतिवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रशासन अदाणी के खिलाफ लगे आरोपों से अवगत है।

अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया है।

पियरे ने कहा, ‘‘जाहिर है कि हम इन आरोपों से अवगत हैं और मैं आपको अदाणी समूह पर लगे आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एसईसी (प्रतिभूति और विनिमय आयोग) और डीओजी (न्याय विभाग) से संपर्क करने के लिए कहूंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के संबंधों के बारे में मैं यही कहूंगी कि हमारा मानना ​​है कि ये संबंध हमारे लोगों के आपसी संबंधों और कई वैश्विक मुद्दों को लेकर सहयोग पर आधारित एक बेहद मजबूत नींव पर टिके हैं।’’

प्रेस सचिव ने कहा, ‘‘हमारा मानना है और हमें भरोसा है कि हम इस मुद्दे को उसी तरह सुलझा लेंगे, जैसे कि हमने अन्य मुद्दों को सुलझाया है। इनके (आरोपों के बारे में) बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आप एसईसी और डीओजे से सीधे बात कर सकते हैं लेकिन हमारा मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध एक मजबूत नींव पर बने हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).