खेल की खबरें | आत्मविश्वास से भरी मुंबई का सामना हैदराबाद से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की तालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई सिटी एफसी की टीम शनिवार को यहां के जीएमसी स्टेडियम में जब हैदराबाद एफसी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने जीत की लय को बरकरार रखने की चुनौती होगी।

बम्बोलिम, 15 जनवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की तालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई सिटी एफसी की टीम शनिवार को यहां के जीएमसी स्टेडियम में जब हैदराबाद एफसी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने जीत की लय को बरकरार रखने की चुनौती होगी।

मुंबई के नाम 10 मैचों में आठ जीत के साथ 25 अंक है। हैदराबाद भी इस सत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है जिसके नाम इतने ही मैच में चार जीत के साथ 15 अंक है। टीम तालिका में चौथे स्थान पर है।

मुंबई के कोच सर्जियो लोबेरा हालांकि कोई कोताही नहीं बरतना चाहते है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अब तक के नतीजों से काफी खुश हूं। हमारे लिये इसे जारी रखना मुश्किल होगा लेकिन हम अंक तालिका पर ध्यान देने से ज्यादा अपने प्रदर्शन में सुधार करने पर ध्यान दे रहे हैं।’’

दोनों टीम के बीच इस सत्र में यह दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में मुंबई ने 2-0 की जीत दर्ज की थी और हैदराबाद इस बार हिसाब बराबर करना चाहेगा।

हैदराबाद के कोच मैनुएल मर्क्वेज ने हालांकि माना कि आईएसएल के मौजूदा सत्र में मुंबई की टीम काफी मजबूत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई बेशक इस लीग की सबसे मजबूत टीम है। यह मुश्किल मैच होगा। हम मैच में कुछ बदलाव करेंगे लेकिन अपने खेलने का तरीका नहीं बदलेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान