जरुरी जानकारी | एमएसएमई की क्षमता को लेकर भरोसा, मौजूदा कोरोना संकट से मजबूतरी से निपटेगा: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने महामारी की पहली लहर को मजबूती से निपटा और वृद्धि के मजबूत अनुमान के रास्ते पर लौटा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) उसी भरोसे और मजबूती से मौजूदा कोविड-19 संकट की दूसरी लहर से निपटेगा और भारत को वृद्धि के रास्ते पर ले जाएगा।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने महामारी की पहली लहर को मजबूती से निपटा और वृद्धि के मजबूत अनुमान के रास्ते पर लौटा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) उसी भरोसे और मजबूती से मौजूदा कोविड-19 संकट की दूसरी लहर से निपटेगा और भारत को वृद्धि के रास्ते पर ले जाएगा।

गडकरी ने यह भी कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उल्लेखनीय पुनर्गठन हो रहा है और विभिन्न देश अपनी आपूर्ति व्यवस्था को विविध रूप देने के लिये चीन से बाहर विकल्प देख रहे हैं। ऐसे में भारत के एमएसएमई क्षेत्र के लिये वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ने का अच्छा अवसर है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक देश के रूप में हमने कोविड-19 की पहली लहर से मजबूती से निपटा और मजबूत वृद्धि के अनुमान के रास्ते पर आये हैं।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि उद्योग और एमएसएमई में जो क्षमता है, वे उसी भरोसे के साथ मौजूदा संकट से निपटेंगे और भारत को सकारात्मक वृद्धि के रास्ते पर ले जाएंगे।’’

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे गडकरी ने अमेजन इंडिया के एक कार्यक्रम को ‘ऑनलाइन’ संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि नई प्रौद्योगिकी के साथ सही कच्चे माल का चयन और गुणवत्ता दीर्घकाल में इस क्षेत्र की सफलता को निर्धारित करेगा।

गडकरी ने कहा, ‘‘एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये वृद्धि का इंजन है...कोविड-19 ने एमएसएमई क्षेत्र के लिये कड़ी चुनौतियां पेश की हैं। लेकिन मुझे भरोसा है कि हमारा एमएसएमई क्षेत्र बदलते माहौल में स्वयं को ढालेगा और अंतत: भारत के लिये वृद्धि के रास्ते पर लौटने में मददगार होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी