जरुरी जानकारी | कॉन्कॉर्ड वाणिज्यिक परियोजनाओं पर 225 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी फर्म कॉन्कॉर्ड वाणिज्यिक परियोजनाएं विकसित करने के लिए 225 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
नयी दिल्ली, 23 जून रियल्टी फर्म कॉन्कॉर्ड वाणिज्यिक परियोजनाएं विकसित करने के लिए 225 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 225 करोड़ रुपये के रणनीतिक निवेश से वह अपने वाणज्यिक खंड का विस्तार करेगी। कॉन्कॉर्ड अगले दो साल में लगभग 20 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में वाणिज्यिक स्थल बनाएगी।
कंपनी ने इसके तहत चालू वित्त वर्ष के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
कॉन्कॉर्ड की निदेशक ग्रीष्मा रेड्डी ने कहा, “हम शहर के छोटे बाजारों में अव्वल दर्जे के कार्यालय स्थल विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वर्तमान में इस वर्ष के लिए हमारी तीन परियोजनाओं पर काम जारी है।”
कॉन्कॉर्ड ने पिछले ढाई दशकों में 2.5 करोड़ वर्गफुट क्षेत्र में आवासीय एवं वाणिज्यिक संपत्तियां विकसित की हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)