जरुरी जानकारी | कॉनकार्ड एनवायरो का शेयर निर्गम मूल्य से करीब 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पर्यावरण इंजीनियरिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली कॉनकार्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 701 रुपये करीब 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर पर्यावरण इंजीनियरिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली कॉनकार्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 701 रुपये करीब 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 18.68 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 832 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 21.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 849.50 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर इसने 17.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 826 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,764.97 करोड़ रुपये रहा।

कॉनकार्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत सोमवार को 10.67 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 665-701 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\