विदेश की खबरें | जलवायु वार्ता मसौदा समझौते में ‘चिंता' जतायी गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ग्लासगो, स्कॉटलैंड में वार्ता में वितरित दस्तावेज़ के शुरुआती संस्करण में देशों से 2030 तक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग आधा कटौती करने की आवश्यकता का आह्वान किया गया है, भले ही सरकारों के अब तक के संकल्प अक्सर बताए गए उस लक्ष्य से नहीं जुड़ते।

ग्लासगो, स्कॉटलैंड में वार्ता में वितरित दस्तावेज़ के शुरुआती संस्करण में देशों से 2030 तक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग आधा कटौती करने की आवश्यकता का आह्वान किया गया है, भले ही सरकारों के अब तक के संकल्प अक्सर बताए गए उस लक्ष्य से नहीं जुड़ते।

एक महत्वपूर्ण कदम के तहत मसौदा में देशों से "जीवाश्म ईंधन के लिए सब्सिडी के साथ ही कोयले के उपयोग को चरणबद्ध तरीके से तेजी से बाहर करने’’ का आग्रह किया गया है, लेकिन तेल और गैस के उपयोग को समाप्त करने का कोई स्पष्ट संदर्भ नहीं दिया गया है।

विकसित देशों में कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों को बंद करने पर खासा जोर दिया जाता रहा है जो तापमान में वृद्धि करने वाली गैसों का एक प्रमुख स्रोत है। लेकिन यह चीन और भारत जैसे देशों के लिए बिजली का एक अहम और सस्ता स्रोत बना हुआ है।

मसौदा में तीन प्रमुख लक्ष्यों पर पूर्ण समझौते को शामिल नहीं किया गया है जो संयुक्त राष्ट्र ने वार्ता में जाने के पहले तय किया था। इससे कुछ पर्यवेक्षक निराश हैं।

हालाँकि, मसौदा में उन मुद्दों का जिक्र किया गया है जिन्हें सम्मेलन के अंतिम कुछ दिनों में हल करने की आवश्यकता होती है। वार्ता शुक्रवार को समाप्त होने वाली है लेकिन उस समयसीमा में वृद्धि हो सकती है।

लेकिन अभी काफी बातचीत और निर्णय बाकी हैं क्योंकि बैठकों से जो कुछ भी निकलता है उसे शामिल होने वाले लगभग 200 देशों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया जाना है। मसौदे में कहा गया है कि दुनिया को "मध्य सदी तक शून्य उत्सर्जन हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। यह लक्ष्य हासिल करने के लिए देशों को वातावरण में ग्रीनहाउस गैस का उतना ही उत्सर्जन करने की आवश्यकता होगी जितना प्राकृतिक या कृत्रिम तरीकों से अवशोषित किया जा सकता है।

मसौदा में "अफसोस के साथ" स्वीकार किया गया है कि अमीर देश ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से प्रभावित गरीब देशों की मदद करने के लिए 2020 तक वित्तीय मदद के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं।

मसौदा पेरिस में 2015 में तय किए गए लक्ष्य की पुष्टि करता है। धरती का तापमान पूर्व-औद्योगिक काल से पहले ही 1.1 डिग्री सेल्सियस (2 डिग्री फारेनहाइट) बढ़ चुका है और पूर्व-औद्योगिक काल से तापमान में वृद्धि को 2 डिग्री सेल्सियस (3.6 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक सीमित करने का लक्ष्य रख गया है।

अंतरराष्ट्रीय कार्बन बाजारों के लिए नियम और देशों द्वारा किए गए अपने प्रयासों सहित अन्य मुद्दों पर अलग से मसौदा प्रस्ताव जारी किए गए जिन पर सम्मेलन के दौरान चर्चा हुयी। मसौदा में उन देशों से आह्वान किया गया है जिनके पास अपना राष्ट्रीय लक्ष्य नहीं हैं कि वे अगले साल मजबूत लक्ष्यों के साथ वापस आएंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\