देश की खबरें | दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज की कंप्यूटर लैब में आग लगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज की कंप्यूटर लैब में सोमवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज की कंप्यूटर लैब में सोमवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अग्निशमन सेवा को सुबह 11 बजकर करीब 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर इस पर काबू पा लिया गया।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु में आज कोरोना के 1562 नए मरीज पाए गए: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारी ने कहा कि साउथ कैंपस में स्थित इस कॉलेज में हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश गुप्ता ने कहा कि आग सांख्यिकी विभाग की कंप्यूटर लैब में लगी।
यह भी पढ़े | Lockdown: कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन.
उन्होंने कहा, ''लैब में मौजूद 38 से 40 कंप्यूटर जलकर राख हो गए। आज सफाई के लिये लैब खोली गई थी। आग एयर कंडिशनर में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी।''
गुप्ता ने हालात काबू करने के लिये दिल्ली अग्निशमन सेवा को धन्यवाद दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)