देश की खबरें | मादक पदार्थों पर जागरुकता फैलाने के लिए डोगरी में कविताओं का संकलन जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को साहित्यिक रूप देते हुए ‘टीम जम्मू’ ने रविवार को डोगरी भाषा में कविताओं का एक संकलन ‘नशे शा देश बचाना’ जारी किया है, जिसमें युवाओं को इन बुराइयों से बचने की सलाह दी गई है।

जम्मू, 27 फरवरी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को साहित्यिक रूप देते हुए ‘टीम जम्मू’ ने रविवार को डोगरी में कविताओं का एक संकलन ‘नशे शा देश बचाना’ जारी किया है, जिसमें युवाओं को इन बुराइयों से बचने की सलाह दी गई है।

पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा और पूर्व विधायक देविंदर सिंह राणा सहित अन्य लोगों ने इस समारोह में हिस्सा लिया जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ने की कसम ली।

‘टीम जम्मू’ बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, वकीलों, डॉक्टरों, उद्योगपतियों और बेरोजगार युवकों, टेक्नोक्रेट और सामाजिक कार्यकर्ताओं का समूह है जो जम्मू में सामाजिक-राजनीतिक विकास पर ध्यान दे रहा है।

शर्मा ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थ और आतंकवाद को बढ़ावा देकर पाकिस्तान यहां के युवाओं को बिगाड़ने पर तुला है। हमें इन बुराइयों से बचने के लिए सतर्क रहना होगा।’’

राणा ने सरकारी एजेंसियों और गैर-सरकारी संगठनों को समाज के साथ मिलकर युवाओं को इन बुराइयों से बचाने का बीड़ा उठाने को कहा है।

‘टीम जम्मू’ के प्रमुख जोरावर सिंह जामवाल ने समाज से मादक पदार्थों की बुराई खत्म करने के लिए अपने संगठन की कसम दोहरायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\