खेल की खबरें | प्रतिस्पर्धा बराबरी की होनी चाहिए, बल्लेबाजों के दबदबे की नहीं: इशांत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का मानना है कि गेंद को चमकाने के लिये लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से बल्लेबाजों के लिये चीजें आसान हो जायेंगी और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि प्रतिस्पर्धा बराबरी की रहे।
मुंबई, 12 जून भारत के सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का मानना है कि गेंद को चमकाने के लिये लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से बल्लेबाजों के लिये चीजें आसान हो जायेंगी और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि प्रतिस्पर्धा बराबरी की रहे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को कहा कि उसने कोविड-19 महामारी के चलते गेंद को चमकाने के लिये लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है।
यह भी पढ़े | श्रीलंका को अब भी अगस्त में भारत के साथ क्रिकेट सीरीज की उम्मीद.
भारत के लिये 97 टेस्ट खेल चुके इशांत ने कहा कि अगर गेंदबाज खेल के प्रारूप में उपयोग की जाने वाली लाल गेंद को नहीं चमकायेंगे तो यह स्विंग नहीं होगी और इससे बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।
इकतीस साल के इस गेंदबाज ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ शो में कहा, ‘‘अग हम लाल गेंद को नहीं चमकायेंगे तो यह स्विंग नहीं होगी और अगर यह स्विंग नहीं होगी तो बल्लेबाजों के लिये चीजें आसान हो जायेंगी। मुझे लगता है कि प्रतिस्पर्धा बराबरी की होनी चाहिए ना कि बल्लेबाजों के लिये फायदेमंद। ’’
यह भी पढ़े | मोहम्मद आमिर और हैरिस सोहेल व्यक्तिगत समस्याओं के कारण इंग्लैंड दौरे से हटे.
इस तेज गेंदबाज ने अभी तक 297 टेस्ट और 115 वनडे विकेट हासिल किये हैं। उन्हें लगता है कि तेज गेंदबाजों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी ताकि सुनिश्चित हो कि वे लार का इस्तेमाल नहीं करें जैसा पहले करते थे।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे अहम चीज गेंद पर लार लगाने से बचने और गेंद को चमकाने से बचने की होगी। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसके लिये विशेष सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि हम गेंद को चमकाने के आदी हैं विशेषकर लाल गेंद को। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)