जरुरी जानकारी | भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने प्रतिबद्धता व निपटान प्रावधानों के लिए जारी किए मसौदा नियम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बुधवार को प्रतिस्पर्धा कानून के तहत प्रतिबद्धता व निपटान प्रावधानों के लिए मसौदा नियम जारी किए।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बुधवार को प्रतिस्पर्धा कानून के तहत प्रतिबद्धता व निपटान प्रावधानों के लिए मसौदा नियम जारी किए।

सीसीआई के अनुसार, इस साल की शुरुआत में किए गए संशोधनों के जरिए प्रतिस्पर्धा अधिनियम में पेश किए गए प्रावधानों का मकसद तेजी से बाजार सुधार सुनिश्चित करना है।

नियामक द्वारा जारी बयान के अनुसार, संबंधित पक्ष 24 अगस्त से 13 सितंबर तक मसौदा नियमों पर रुख स्पष्ट कर सकते हैं।

प्रतिबद्धता प्रणाली उन उद्यम को सीसीआई के समक्ष प्रतिबद्धताओं की पेशकश करने में सक्षम बनाएगा जिसके खिलाफ प्रतिस्पर्धा कानून के कथित उल्लंघन की जांच जारी है। इसी तरह, निपटान प्रणाली ऐसे उद्यमों को नियामक के समक्ष निपटान के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा।

नियामक ने कहा, ‘‘ प्रतिबद्धता के लिए एक प्रक्रिया बनाने का इरादा त्वरित बाजार सुधार सुनिश्चित करने की जरूरत के अनुरूप लिया गया।’’

सीसीआई को अनुचित व्यापार प्रक्रियाओं पर अंकुश लगाने और बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का अधिकार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\