जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धा आयोग ने एयर इंडिया को एयर एशिया इंडिया के अधिग्रहण को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एयर इंडिया लि. के एयर एशिया इंडिया में पूरी हिस्सेदारी के अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 14 जून भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एयर इंडिया लि. के एयर एशिया इंडिया में पूरी हिस्सेदारी के अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सीसीआई ने मंगलवार को एक नोटिस में कहा कि टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (टीएसपीएल) की परोक्ष रूप से पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एयर इंडिया लिमिटेड (एआईएल) के एयरएशिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की संपूर्ण इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है।

एयर एशिया इंडिया, टीएसपीएल और एयर एशिया इनवेस्टमेंट लि. (एएआईएल) का संयुक्त उद्यम है। इसमें टाटा संस प्राइवेट लि. की 83.67 प्रतिशत और एयर एशिया इनवेस्टमेंट लि. की 16.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एयर एशिया इंडिया ने जून, 2014 में परिचालन शुरू किया था। कंपनी देश में अनुसूचित हवाई यात्री परिवहन, एयर कार्गो परिवहन और चार्टर उड़ान सेवाएं प्रदान करती है। इसका कोई अंतरराष्ट्रीय परिचालन नहीं है।

सीसीआई ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि उसने टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एयर इंडिया को एयर एशिया इंडिया में संपूर्ण शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि टाटा संस प्राइवेट लि. की पूर्ण अनुषंगी टैलेस प्राइवेट लि. ने एयर इंडिया और सस्ती हवाई सेवाएं देने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस का पिछले साल अधिग्रहण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड