जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धा आयोग ने अडाणी पावर के ओपीजीसी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अडाणी पावर के ओडिशा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लि. (ओपीजीसी) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अडाणी पावर के ओडिशा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लि. (ओपीजीसी) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि अडाणी पावर ने जून में अमेरिका की दी एईएस कॉरपोरेशन की ओपीजीसी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी 13.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,019 करोड़ रुपये) में खरीदने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

ओपीजीसी ओडिशा के झारसुगुडा जिले के बनहारपल्ली में 1,740 मेगावाट क्षमता के बिजलीघर का परिचालन करती है। संयंत्र के पास सार्वजनिक क्षेत्र की ग्रिडको के साथ 25 साल के लिये बिजली खरीद समझौता है। साथ ही उसे समीप के निजी उपयोग वाले खदान से ईंधन प्राप्त होता है।

सीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘उसने अडाणी पावर लि. के ओड़िशा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लि. में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी शेयर पूंजी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

ओपीजीसी में ओडिशा सरकार की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एक निश्चित सीमा से अधिक लेन-देन के लिये सीसीआई से मंजूरी की जरूरत होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\