देश की खबरें | लद्दाख में 2022 के शुरुआत से संचालित होगा सामुदायिक रेडियो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 2022 की शुरुआत से एक सामुदायिक रेडियो शरू करने की तैयारी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लेह, 169 जून केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 2022 की शुरुआत से एक सामुदायिक रेडियो शरू करने की तैयारी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख के उपराज्यपाल के सलाहकार उमंग नरूला ने केंद्र शासित प्रदेश में सामुदायिक रेडियो नेटवर्क स्थापित करने के लिए कार्यान्वयन रणनीति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

अधिकारियों ने कहा कि लद्दाख के अधिकतम क्षेत्र को कवर करने के लिए रेडियो सेटअप के लिए प्रसारण स्थलों का एक नेटवर्क सक्रिय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो नेटवर्क पूरे लद्दाख में प्रसारित होगा और इसका उपयोग व्यापक रूप से शिक्षा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लद्दाख के बिना जुड़े हुए क्षेत्रों में सिग्नल प्रसारित करने के लिए एक केंद्रीय स्टूडियो और 48 प्रसारण स्थान होंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग लाइसेंसधारी होगा और पूरे लद्दाख में विभिन्न लाइसेंसी स्कूल होंगे जहां से प्रसारण होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\