देश की खबरें | केरल के दो तटीय क्षेत्रों में कोविड-19 का सामुदायिक संक्रमण, संक्रमितों की संख्या 11,066 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोरोना वायरस के 791 नये मरीज सामने आने के साथ ही इस महामारी के मामले 11,066 हो जाने के बीच मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा कि तिरुवनंतपुरम की दो तटीय बस्तियों -- पूंथुरा और पुल्लुविला में सामुदायिक संक्रमण हुआ है ।

तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई केरल में कोरोना वायरस के 791 नये मरीज सामने आने के साथ ही इस महामारी के मामले 11,066 हो जाने के बीच मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा कि तिरुवनंतपुरम की दो तटीय बस्तियों -- पूंथुरा और पुल्लुविला में सामुदायिक संक्रमण हुआ है ।

उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम के तटीय क्षेत्र में संक्रमण के बहुत तेजी से फैलने से ‘अप्रत्याशित स्थिति’ बन गयी है । उन्होंने घोषणा की कि कल से इन क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा।

यह भी पढ़े | ऐश्वर्या राय बच्चन को इलाज के लिए नानावटी अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोरोना पॉजिटिव आया था रिपोर्ट : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विजयन ने कहा कि जो नये मामले आये हैं उनमें 532 लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हो गये जबकि आज 133 लोग ठीक हुए। फिलहाल 6029 मरीज उपचाराधीन हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नये मरीजों में 135 विदेश से जबकि 198 अन्य राज्यों से आये थे। उन्होंने कहा, ‘‘ 42 लोगों में कैसे संक्रमण पहुंचा, पता नहीं चल पाया है।’’

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत, 795 नए मामले सामने आए.

तिरुवनंतपुरम जिले में 246 नये मरीज सामने आये, उनमें से केवल दो विदेश से लौटै थे जबकि 237 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हो गये।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ कल से हमें तटीय क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाना होगा।’’

उन्होंने कहा कि पूंथुरा और पुल्लुविला में सामुदायिक संक्रमण हुआ है। त्रिचूर में कोविड-19 के एक मरीज की मौत के बाद राज्य में अब तक इस बीमारी से 37 लोगों की जान चली गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड