देश की खबरें | कुछ जिलों में ही कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण, पूरे देश में नहीं :हर्षवर्धन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस का सामुदायिक तौर पर संक्रमण चुनिंदा राज्यों के कुछ जिलों में सीमित है और ऐसा पूरे देश में नहीं हो रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस का सामुदायिक तौर पर संक्रमण चुनिंदा राज्यों के कुछ जिलों में सीमित है और ऐसा पूरे देश में नहीं हो रहा है।

हर्षवर्धन ने ‘सन्डे संवाद’ के छठे एपिसोड में अपने सोशल मीडिया फॉलोअरों से बातचीत में यह बात कही।

यह भी पढ़े | MP Bypoll Election 2020: कांग्रेस नेता कमलनाथ की चुनावी सभा में फिसली जुबान, मंत्री इमरती देवी को लेकर कही ये बात, देखें VIDEO.

वह एक प्रतिभागी के सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान का जिक्र किया कि उनके राज्य में सामुदायिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल समेत अनेक राज्यों के विभिन्न हिस्सों में और खासतौर पर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोविड-19 का सामुदायिक संक्रमण हो सकता है।’’

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: केवल लंग्‍स नहीं मल्‍टी ऑर्गन डिजीज बन गई है कोरोना महामारी, सावधान रहने की है जरूरत.

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि देशभर में ऐसा नहीं हो रहा है। सामुदायिक संक्रमण कुछ राज्यों के कुछ जिलों तक सीमित है।’’

केंद्र सरकार ने अभी तक देश में कोरोना वायरस के सामुदायिक संक्रमण की बात से इनकार किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सामुदायिक संक्रमण की कोई मानक परि नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\