विदेश की खबरें | कम्युनिस्टों, पर्यवेक्षकों ने रूस के चुनाव में व्यापक धांधली होने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मॉस्को, 18 सितंबर (एपी) रूस की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के प्रमुख ने नयी संसद के चुनाव में व्यापक धांधली होने का आरोप लगाया है। चुनाव में उनकी पार्टी की सीटें बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

मॉस्को, 18 सितंबर (एपी) रूस की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के प्रमुख ने नयी संसद के चुनाव में व्यापक धांधली होने का आरोप लगाया है। चुनाव में उनकी पार्टी की सीटें बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख जी ज्यूगानोव ने चुनाव में तीन दिन के मतदान के दूसरे दिन शनिवार को कहा कि अनेक क्षेत्रों में गड़बड़ी के कई मामलों पर पुलिस और राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए।

स्वतंत्र मीडिया ने भी मतदान केंद्रों पर मतपेटियों की सुरक्षा में ढील तथा मतों की खरीद-फरोख्त समेत अनेक उल्लंघनों की बात कही है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी को संसद के निचले सदन दूमा में भारी जीत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है, लेकिन कुछ अनुमानों में कहा गया है कि उसका मौजूदा दो-तिहाई बहुमत का आधार कम हो सकता है।

कम्युनिस्ट आमतौर पर संसद में क्रेमलिन की पहलों का समर्थन करते हैं, लेकिन उनकी सीटों का बढ़ना यूनाइटेड रशिया पार्टी के लिए नुकसान होगा। कम्युनिस्टों को ‘स्मार्ट वोटिंग’ कार्यक्रम से लाभ मिलता दिख रहा है जिसे जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की टीम ने तैयार किया है। इस ऐप में मतदाताओं को सलाह दी जा रही है कि यूनाइटेड रशिया के उम्मीदवारों को हराने के लिए किन क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अधिक मजबूत है।

हालांकि क्रेमलिन के दबाव में एप्पल तथा गूगल के प्ले स्टोर से इस ऐप को हटाये जाने के बाद यह साफ नहीं है कि इसका कितना असर होगा।

ज्यूगानोव ने कहा कि पार्टी ने मतदान में धांधली की कम से कम 44 घटनाओं की सूची तैयार की है और रविवार को मतदान समाप्त होने के बाद अगले सप्ताह के दौरान विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड