खेल की खबरें | राष्ट्रमंडल पुरूष हॉकी : भारत ने कनाडा को 8 . 0 से रौंदा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह के दो दो गोल की मदद से भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में बुधवार को कनाडा को 8 . 0 से हराकर सेमीफाइनल का दावा पुख्ता कर लिया ।
बर्मिंघम, तीन अगस्त आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह के दो दो गोल की मदद से भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में बुधवार को कनाडा को 8 . 0 से हराकर सेमीफाइनल का दावा पुख्ता कर लिया ।
तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने पहले ही क्वार्टर से आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल दाग दिये । दूसरे क्वार्टर में दो , तीसरे में एक और चौथे क्वार्टर में तीन गोल किये ।
विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज कनाडा की टीम भारतीय गोल पर हमले बोलने में नाकाम रही । भारत के लिये आकाशदीप और हरमनप्रीत ने दो दो जबकि गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय और अमित रोहिदास ने एक एक गोल दागा ।
दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने पहले मैच में घाना को 11 . 0 से हराया था लेकिन दूसरे मैच में अनुशासनहीन प्रदर्शन का खामियाजा इंग्लैंड से 4 . 4 से ड्रॉ के रूप में भुगतना पड़ा ।
दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2019 में सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट में हुई थी। तब मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने 7-3 से जीत दर्ज की थी।
अब भारत को बृहस्पतिवार को वेल्स से खेलना है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)