ताजा खबरें | ब्रिक्स देशों का साझा सूत्र बहुध्रुवीयता के प्रति प्रतिबद्धता : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि ‘ब्रिक्स’ समूह में बैठकों और चर्चाओं का उद्देश्य साझा आधार तलाशना और वैश्विक व्यवस्था को आकार देने के लिए मिलकर काम करना है तथा सदस्य देशों का साझा सूत्र ‘‘बहुध्रुवीयता के प्रति प्रतिबद्धता’’ है।

नयी दिल्ली, 21 मार्च सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि ‘ब्रिक्स’ समूह में बैठकों और चर्चाओं का उद्देश्य साझा आधार तलाशना और वैश्विक व्यवस्था को आकार देने के लिए मिलकर काम करना है तथा सदस्य देशों का साझा सूत्र ‘‘बहुध्रुवीयता के प्रति प्रतिबद्धता’’ है।

जयशंकर ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

ब्रिक्स की वर्तमान स्थिति के बारे में यह प्रश्न पूछा गया था कि क्या यह सच है कि अमेरिका द्वारा जवाबी शुल्क लगाने से जुड़ी धमकी के बाद यह समूह अब विघटित होने लगा है।

जयशंकर ने अपने जवाब में इस प्रभावशाली समूह के इतिहास और विकास को रेखांकित किया, जिसका भारत सदस्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘समय-समय पर, अफगानिस्तान में शांतिपूर्ण समाधान, गाजा में स्थायी युद्धविराम, लेबनान की स्थिति, सूडान और हैती में मानवीय संकट, यूक्रेन और उसके आसपास की स्थिति, सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता जैसे क्षेत्रीय राजनीतिक मुद्दों पर भी ब्रिक्स सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि 2006 में स्थापित मंच ब्रिक्स अपनी स्थापना के बाद से ‘‘लगातार प्रगति’’ कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह अपने सदस्यों की ‘‘साझी चिंता’’ को दर्शाता है तथा वैश्विक स्तर पर चर्चा और नेतृत्व को अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण और समावेशी बनाने का प्रयास करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh Firecracke Blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\