देश की खबरें | राजस्थान में लम्पी की रोकथाम के लिए जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में समितियां गठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर सभी जिलों में पशुओं के लम्पी चर्म रोग पर प्रभावी निगरानी के लिए संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में चार सदस्यों की समिति का गठन किया गया है।

जयपुर, 15 सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर सभी जिलों में पशुओं के लम्पी चर्म रोग पर प्रभावी निगरानी के लिए संबंधित जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में चार सदस्यों की समिति का गठन किया गया है।

इस समिति में जिला कलेक्टर अध्यक्ष, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला कोषाधिकारी और जिला स्तर पर शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी सदस्य होंगे। जिला स्तरीय अधिकारी (पशुपालन विभाग) को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

समिति बीमार पशुओं का समय पर इलाज सुनिश्चित करने तथा अन्य कार्यवाही के लिए जिला स्तर पर दर निर्धारण आदि कार्य करेगी।

साथ ही, यह समिति जिला स्तर पर रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, मृत पशुओं का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण, दवाओं के किट बनाने एवं उनकी दर का निर्धारण करने, गौशालाओं एवं पशु गृहों की नियमित साफ-सफाई, बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से पृथक रखने, पशु चिकित्सकों से इलाज कराना आदि सुनिश्चित करेगी।

इसके अलावा समिति रोग के प्रति पशुपालकों एवं आमजन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार कार्य भी शहरी स्वायत्तशासी/पंचायत राज संस्थाओं के माध्यम से सुनिश्चित करेगी।

एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य सरकार द्वारा गौवंशीय पशुओं में लम्पी चर्म रोग के नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान