देश की खबरें | प्रधान न्यायाधीश और लोस में विपक्ष के नेता की मौजूदगी वाली समिति चुनाव आयुक्तों का चयन करे: माकपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि चुनाव आयुक्तों का चयन ऐसी समिति द्वारा किया जाना चाहिए जिसमें उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और लोकसभा में विरोधी दल के नेता की मौजूदगी हो।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि चुनाव आयुक्तों का चयन ऐसी समिति द्वारा किया जाना चाहिए जिसमें उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और लोकसभा में विरोधी दल के नेता की मौजूदगी हो।

पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ के ताजा संस्करण में कहा कि निर्वाचन आयोग के कुछ हालिया रुख और कदम निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने की उसकी प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं हैं।

उसके अनुसार, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में खासकर मोदी सरकार के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद निर्वाचन आयोग सरकार की मर्जी के अनुरूप कदम उठाता देखा गया है और यहां तक कि वह अतीत में अपनाए गए कुछ स्वतंत्र रुख से भी हटा है।’’

माकपा ने यह आरोप भी लगाया कि निर्वाचन आयोग गुजरात में चुनाव कराने में नए मानक तय कर रहा है।

उसने कहा, ‘‘सबसे पहले, गुजरात विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा में विलंब किया गया। सब जानते हैं कि चुनाव कार्यक्रम घोषित करने में जो अतिरिक्त दिन लगे, उनका उपयोग प्रधानमंत्री ने गुजरात में परियोजनाओं और योजनाओं के उद्घाटन के लिए किया।’’

माकपा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव आयोग की स्वतंत्रता जरूरी है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\