देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 पर गठित समिति ने दिसंबर में स्कूलों को नहीं खोलने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोविड-19 के लिए तकनीकी परामर्श समिति ने राज्य सरकार से दिसंबर में स्कूलों को नहीं खोलने की सिफारिश की है। स्कूलों को खोले जाने के संबंध में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक लेंगे और वह समिति की सिफारिशों पर गौर करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 23 नवंबर कर्नाटक में कोविड-19 के लिए तकनीकी परामर्श समिति ने राज्य सरकार से दिसंबर में स्कूलों को नहीं खोलने की सिफारिश की है। स्कूलों को खोले जाने के संबंध में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक लेंगे और वह समिति की सिफारिशों पर गौर करेंगे।

कोविड-19 को लेकर तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की रविवार को हुई बैठक में कहा गया ‘‘व्यापक विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि दिसंबर में स्कूलों को नहीं खोलने की सिफारिश की जाए।’’

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश में बीजेपी ने शुरू की 2023 विधानसभा चुनाव की तयारी, बनेगी नई कार्यसमिति, नए चेहरों को मिलेगी तरजीह.

समिति ने कहा कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उचित समय पर स्कूलों को खोलने के संबंध में विचार किया जाएगा। राज्य के व्यापक जनहित में विचार-विमर्श कर सरकार को यह सिफारिश दी गयी है।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए मार्च में राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही स्कूल बंद हैं ।

यह भी पढ़े | Sameer Wankhede Attacked by Drug Peddlers: एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर मुंबई में ड्रग पैडलर ने किया हमला, तीन आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा.

डॉ. के एम सुदर्शन की अध्यक्षता में समिति की बैठक में कहा गया कि राज्य में कोविड-19 के मामले घट रहे हैं। लेकिन, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान तथा अन्य राज्यों में बढ़ रहे मामलों को भी जिक्र किया गया।

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार स्कूलों को फिर से खोलने के संबंध में शिक्षा विभाग और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं । बैठक के पहले येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘समिति की बैठक में जताए गए विचार का संज्ञान लेते हुए हम फैसला करेंगे। हम इस पर चर्चा करेंगे और इस बारे में घोषणा की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान