जरुरी जानकारी | कराईकल-कांकेसंथुरई फेरी सेवा शुरू करने की योजना को मजबूत करने के लिए समिति का गठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के कराईकल बंदरगाह और श्रीलंका के कांकेसंथुराई बंदरगाह के बीच नौका सेवा शुरू करने की व्यापक योजना तैयार करने के लिए बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने एक समिति का गठन किया है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई भारत के कराईकल बंदरगाह और श्रीलंका के कांकेसंथुराई बंदरगाह के बीच नौका सेवा शुरू करने की व्यापक योजना तैयार करने के लिए बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने एक समिति का गठन किया है।

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि पुडुचेरी सरकार ने सूचित किया है कि किंग लियर लिमिटेड ने कराईकल पोर्ट और केकेएस पोर्ट के बीच फेरी सेवा शुरू करने के संबंध में एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी सरकार को गृह मंत्रालय और अन्य संबंधित केंद्र सरकार के संगठनों, जहां लागू हो, से आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।

दोनों देशों के बीच वर्ष 2011 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के प्रावधानों के तहत पुडुचेरी के कराईकल और श्रीलंका के जाफना के कांकेसंथुराई (केकेएस पोर्ट) के बीच यात्री शिपिंग शुरू करने के बारे में केंद्र सरकार को पुडुचेरी सरकार और श्रीलंका सरकार से एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

एक अलग सवाल का जवाब देते हुए सोनोवाल ने कहा कि देश में अंतर्देशीय जलमार्गों को बढ़ावा देने के लिए देश के 24 राज्यों में फैले राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम 2016 के तहत 11 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है, जो 12 अप्रैल 2016 से लागू हुआ है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि भारत में वैश्विक जहाज पुनर्चक्रण व्यवसाय में अग्रणी बनने की क्षमता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड