एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित के लिए कैबिनेट मंत्रियों की अगुवाई में समिति गठित

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है। यह समिति निवेश के लिए विभिन्न देशों की कम्पनियों से बात कर उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए संभावनाओं को तलाशेगी।

उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित के लिए कैबिनेट मंत्रियों की अगुवाई में समिति गठित

लखनऊ, 14 मई उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों सतीश महाना और सिद्धार्थ नाथ सिंह की अगुवाई में एक समिति गठित की है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है। यह समिति निवेश के लिए विभिन्न देशों की कम्पनियों से बात कर उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए संभावनाओं को तलाशेगी।

प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 की वैश्विक महामारी के कारण अनेक जानी-मानी कंपनियां चीन से पलायन कर रही हैं। इन कंपनियों का रूख उत्तर प्रदेश की ओर मोड़ने के लिए ये मंत्री उत्तर प्रदेश के सामथ्र्य एवं संसाधनों तथा उद्योग के अनुकूल वातावरण को दिखाते हुए इन्हें उत्तर प्रदेश आने के लिए तैयार करेंगे।

इस संबंध में विचार-विमर्श करने के लिए आज एक बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री सतीश महाना और सिद्धार्थ नाथ सिंह भी शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश लाने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग के ढांचे को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में यूरोपियन यूनियन की सुविधा के लिए एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल की देख-रेख में हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा बैठक में निवेश को आकर्षित करने के लिए वेबसाइट तैयार करने और इसमें भूमि बैंक की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। इसी प्रकार मानव संसाधन और कुशल श्रमिकों का डाटाबेस तैयार कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही हर 15 दिन के अन्दर समिति की बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अमेरिका के निवेशकों के लिए औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कोरियाई कम्पनियों की सहायता के लिए प्रमुख सचिव-औद्योगिक विकास आलोक कुमार तथा जापानी उद्यमियों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस0पी0 गोयल की देख-रेख में हेल्प डेस्क बनायी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).