ताजा खबरें | सीजीएचएस के अंतर्गत प्रत्यारोपण संबंधी दरों की समीक्षा और संशोधन के लिए समिति गठित की गई: सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत स्वीकार्य विभिन्न इम्प्लांट्स (प्रत्यारोपण) के लिए उच्चतम दरों की समीक्षा और संशोधन के लिए एक समिति का गठन किया है।
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत स्वीकार्य विभिन्न इम्प्लांट्स (प्रत्यारोपण) के लिए उच्चतम दरों की समीक्षा और संशोधन के लिए एक समिति का गठन किया है।
मंडाविया ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्किंसन रोगों के लिए डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत एक सूचीबद्ध प्रक्रिया है और इसका उपचार योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में किया जा सकता है।
मंडाविया ने कहा कि दिल्ली के बीएलके-मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए एक नवंबर को एक डीप ब्रेन स्टिमुलेशन इंप्लांट की अनुमति दी गई थी। इसी प्रकार एनआईएमएस-हैदराबाद में इलाज के लिए 15 जून, 2021 को एक और इम्प्लांट प्रक्रिया की अनुमति दी गई थी।
उन्होंने कहा कि तीन मामलों के लिए बैटरी बदलने की अनुमति दी गई थी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी के लिए दरों को 4 दिसंबर, 2008 को एक कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से अधिसूचित किया गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी और बैटरी सहित केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत स्वीकार्य विभिन्न प्रत्यारोपणों के लिए उच्चतम दरों की समीक्षा और संशोधन के लिए एक समिति का गठन किया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)