देश की खबरें | जंतर-मंतर के संरक्षण, समुचित संचालन के लिए समिति गठित: एएसआई ने अदालत को बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया है कि यहां जंतर-मंतर वेधशाला के संरक्षण, जीर्णोद्धार और समुचित संचालन के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया है कि यहां जंतर-मंतर वेधशाला के संरक्षण, जीर्णोद्धार और समुचित संचालन के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है।

अदालत ने कहा कि उसे उम्मीद है कि स्मारक के संरक्षण, जीर्णोद्धार और समुचित संचालन की दिशा में कदम उठाने के लिए समिति जल्द से जल्द अपनी बैठक आयोजित करगी। अदालत ने इस संबंध में उसके द्वारा किये गये उपायों का संकेत देने संबंधी एक स्थिति रिपोर्ट मांगी।

अदालत का यह आदेश उच्च न्यायालय के सितंबर, 2010 आदेश का पालन न करने के लिए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के अनुरोध संबंधी एक अवमानना ​​याचिका पर आया है। एएसआई ने एक शपथ पत्र दिया था कि जंतर-मंतर के मूल गौरव को बहाल किया जाएगा।

अदालत ने इस साल की शुरुआत में एएसआई को जंतर-मंतर पर उपकरणों की कार्यक्षमता की मौजूदा स्थिति के बारे में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

इस मामले में दायर एक हलफनामे में, एएसआई ने नई समिति की बैठक करने और स्मारक के संरक्षण, बहाली और उचित संचालन के लिए सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए आठ सप्ताह का समय मांगा।

हालांकि न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने कहा कि न्याय के हित में एएसआई को समय दिया गया है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘‘हालांकि, यह उम्मीद की जाती है कि नवगठित समिति जल्द से जल्द बैठक आयोजित करेगी ताकि सुनवाई की अगली तारीख से पहले स्मारक के संरक्षण, बहाली और उचित कार्यप्रणाली के लिए उठाए गए कदमों को रिकॉर्ड पर रखा जा सके।’’

अदालत ने अधीक्षण पुरातत्वविद् को 31 अगस्त को सुनवाई की अगली तारीख पर उसके समक्ष उपस्थित रहने के लिए भी कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\