खेल की खबरें | अपराजेय लय को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध : छेत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम ने सैफ चैम्पियनशिप में कुवैत के खिलाफ ड्रा खेला जो हार की तरह लग रहा है लेकिन कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि वे अपनी अपराजेय लय को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बेंगलुरु, 28 जून भारतीय टीम ने सैफ चैम्पियनशिप में कुवैत के खिलाफ ड्रा खेला जो हार की तरह लग रहा है लेकिन कप्तान सुनील छेत्री ने कहा कि वे अपनी अपराजेय लय को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टीम को अपनी सरजमीं पर चार साल से हार का सामना नहीं करना पड़ा है। कुवैत के खिलाफ मैच में भारत ने छेत्री के 92वें अंतरराष्ट्रीय गोल से पहले हाफ के इंजुरी टाइम में बढ़त बना ली थी।

लेकिन दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में अनवर अली के आत्मघाती गोल से भारत की ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गयी।

छेत्री ने कहा, ‘‘हम वही कर सकते थे जिसकी हमने ट्रेनिंग की थी। उनकी टीम कमजोर टीम नहीं थी। हमने उनकी ऊर्जा की बराबरी करने की कोशिश की और मुझे लगता है कि ज्यादातर समय हमने अच्छा किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसके बाद हमें जो अहसास हो रहा है, वह हार की तरह का है क्योंकि हमने अंतिम क्षण में यह गोल गंवाया। ’’

छेत्री ने कहा, ‘‘हमारे लक्ष्य में एक यह था कि हमारे खिलाफ कोई गोल नहीं हो। ड्रेसिंग रूम में हम सभी इससे थोड़ा निराश थे। अब हम चाहते हैं कि जहां तक संभव हो यह अपराजेय लय जारी रहे। ’’

भारत ने 2023 में नौ मैच खेले हैं और सभी में टीम अपराजेय रही है। घरेलू सरजमीं पर यह लय करीब चार वर्षों की हो गयी है और टीम को अंतिम हार सितंबर 2019 में फीफा विश्व कप क्वालीफायर में ओमान के खिलाफ गुवाहाटी में मिली थी।

छेत्री ने हालांकि अनवर का समर्थन किया जिन्होंने अंतिम मिनट में आत्मघाती गोल किया था। कप्तान ने कहा, ‘‘यह गोल अनवर ने नहीं गंवाया था बल्कि पूरे देश ने गंवाया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह आत्मघाती गोल था। यह किसी के भी साथ हो सकता है। हम काफी पेशेवर हैं कि इसके बारे में बात नहीं करें। मैं उम्मीद करता हूं कि खिलाड़ी इसे भूल जाये। ’’

छेत्री ने कहा, ‘‘तकनीकी गलतियों को हम ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते। हम सिर्फ अपने प्रयास पर काम करते हैं। कभी कभार मैं आसान गोल करने से चूक जाता हूं। यह सब खेल में होता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड