देश की खबरें | पुलिस अधिकारी की हत्या कर खुद की जान ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्व दिल्ली के नंदनगरी इलाके में मंगलवार को 44 साल के एक व्यक्ति ने पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद की जान ले ली।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल उत्तर पूर्व दिल्ली के नंदनगरी इलाके में मंगलवार को 44 साल के एक व्यक्ति ने पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद की जान ले ली।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार उन्हें पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे पीसीआर पर फोन आया कि मीत नगर फ्लाईओवर के पास कई गोलियां चलाई गई हैं जिसमें एएसआई दिनेश शर्मा की मौत हो गई है और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा कि एएसआई शर्मा दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा में तैनात थे और घटना के समय अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इस घटना में अमित कुमार (30) नामक एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जो उस समय स्कूटर से जा रहा था।

एक चश्मदीद के अनुसार मुकेश नामक व्यक्ति ने सबसे पहले शर्मा को गोली मारी जिससे उनकी मौत हो गई, फिर उसने अमित कुमार को गोली मार दी। कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मुकेश ने एक ऑटोरिक्शा में बैठकर वहां से भागने की कोशिश की लेकिन ऑटो चालक ने ले जाने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उस पर भी गोली चला दी।

चश्मदीद के अनुसार ऑटो चालक बच गया और जब मौके पर भीड़ जमा होने लगी तो आरोपी ने खुद को गोली मार ली और जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि मुकेश नंदनगरी का रहने वाला था।

टिर्की ने बताया, ‘‘हमने हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\