देश की खबरें | मैसुरु के पुलिस आयुक्त कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मैसुरु शहर के पुलिस आयुक्त चंद्रगुप्ता कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 25 अगस्त मैसुरु शहर के पुलिस आयुक्त चंद्रगुप्ता कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस के एसीपी भारत राज भी संक्रमित हो गये हैं ।

यह भी पढ़े | Not filing ITR?: टैक्स रिटर्न फाइल करने के दौरान रहें सावधान, अब इन प्रमुख Criteria में आने वाले लोगों को भी करना पड़ेगा आईटीआर फाइल.

अधिकारियों के अनुसार दोनों ही फिलहाल घर में पृथक-वास में हैं और उनका उपचार चल रहा है।

इस माह के प्रारंभ में मैसुरु के जिला पुलिस अधीक्षक सी आर रिसयंथ को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

यह भी पढ़े | Maharashtra Building Collapsed: रायगढ़ बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या हुई 10, राज्य सरकार ने परिजनों को 5 रुपये देने का क्या ऐलान.

सूत्रों के अनुसार, चंद्रगुप्ता ने रिसयंथ के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया था और बाद में रिसयंथ सक्रमित पाये गये थे। उनमें बीमारी के लक्षण सामने नहीं आये थे लेकिन उसके बाद भी उन्होंने जांच करायी थी और संक्रमित पाए गए थे। वह घर में पृथक-वास में थे।

इस बीच आर्सिकेरे के जनता दल सेकुलर (जदएस) विधायक के एम शिवलिंगे गौड़ा भी इस बीमारी से संक्रमित हो गये हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं।

शिवलिंगे गौड़ा के संक्रमित होने का जिक्र करते हुए जदएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और आशा प्रकट की कि वह लोगों की सेवा के लिए शीघ्र लौटेंगे।

जदएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\