जरुरी जानकारी | नए मानकों से 10 से 12 प्रतिशत महंगे हो सकते हैं वाणिज्यिक वाहन : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कई तरह के नियामकीय प्रावधान लागू किए जाने पर वाणिज्यिक वाहनों के दाम 10-12 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

नयी दिल्ली, चार सितंबर कई तरह के नियामकीय प्रावधान लागू किए जाने पर वाणिज्यिक वाहनों के दाम 10-12 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में कहा कि घरेलू वाहन उद्योग इस समय त्वरित बदलावों के दौर से गुजर रहा है जिसमें सरकार का ध्यान उत्सर्जन मानकों, सुरक्षा प्रणालियों एवं अन्य मानदंडों को लागू करने पर है। इन मानकों के जरिये भारत को अन्य प्रमुख वाहन बाजारों के समान स्तर पर लाने की योजना है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘भारतीय वाहन उद्योग के भीतर वाणिज्यिक वाहन खंड पर विशेष ध्यान है। इसकी वजह यह है कि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में वाणिज्यिक वाहनों की बड़ी हिस्सेदारी है। इसके अलावा चालक की सुविधा एवं सुरक्षा को बढ़ाने के उपाय भी लागू किए जा रहे हैं।’’

इक्रा के मुताबिक, बहुत कम समय में वाहन उद्योग ने सख्त उत्सर्जन मानकों को अपनाया है और चालक की सुरक्षा एवं सुविधा को बढ़ाने के लिए प्रस्तावित मानकों को भी लागू किया है। लेकिन इनकी वजह से वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 10-12 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।

आने वाले समय में घरेलू वाहन उद्योग में कुछ अन्य नियामकीय बदलाव भी होने वाले हैं। वाणिज्यिक वाहनों के चालक के केबिन में एयर कंडीशनर को जनवरी, 2025 से अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा आपात स्थिति में सुरक्षित ब्रेकिंग, चालक को सतर्क करने वाली प्रणाली और वाहन में आग लगने की स्थिति में अलार्म बजने जैसी प्रणालियां भी स्कूल बसों एवं शहरी परिवहन बसों में एक अक्टूबर, 2023 से लागू करने की तैयारी है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू