देश की खबरें | अंधारे के बयान के विरोध में ठाणे शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे के हिंदू देवी-देवताओं और संतों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में बुलाए गए बंद के आह्वान के मद्देनजर शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

ठाणे, 17 दिसंबर शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे के हिंदू देवी-देवताओं और संतों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में बुलाए गए बंद के आह्वान के मद्देनजर शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

वारकरी समुदाय द्वारा आहूत बंद का असर ठाणे शहर के पड़ोसी इलाके कल्याण एवं डोंबिवली में भी दिखा। वारकरी समुदाय भगवान विठ्ठल के अनुयायी हैं।

बंद के आह्वान को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट बालासाहेबंची शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समर्थन दिया है। वर्तमान में महाराष्ट्र में दोनों की गठबंधन सरकार है।

पुलिस ने कहा कि ठाणे शहर, कल्याण और डोंबिवली इलाकों में दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जहां सार्वजनिक परिवहन की बसें सड़कों से नदारद रहीं।

पुलिस ने कहा कि बंद के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

भाजपा नेता निरंजन दावखरे और शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के नरेश म्हास्के ने संतों और हिंदू देवताओं के खिलाफ अंधारे के बयान की निंदा की।

वारकरी समुदाय के नेता विलास फफाले ने कहा, ‘‘अंधारे के बयान ने पूरे वारकरी समुदाय सहित लाखों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वारकरी समुदाय द्वारा इसकी कड़ी निंदा की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान