जरुरी जानकारी | वाणिज्यिक कोयला खनन: संभावित बोलीदाताओं ने 278 निविदा दस्तावेज खरीदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने सोमवार को कहा कि वाणिज्यिक खनन के तहत नीलामी के लिये रखे गये कोयला ब्लॉक को लेकर संभावित बोलीदाताओं ने 278 निविदा दस्तावेज खरीदे हैं।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर सरकार ने सोमवार को कहा कि वाणिज्यिक खनन के तहत नीलामी के लिये रखे गये कोयला ब्लॉक को लेकर संभावित बोलीदाताओं ने 278 निविदा दस्तावेज खरीदे हैं।

सरकार ने वाणिज्यिक खनन के लिये 38 कोयला खानों को नीलामी के लिये रखा है।

यह भी पढ़े | Facebook आईडी का अगर भूल गए हैं पासवर्ड तो चिंता की कोई बात नहीं, ऐसे करें Password को रिसेट .

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘नीलामी के लिये रखे गये 38 कोयला खदानों के लिये संभावित बोलीदाताओं ने 278 निविदाएं खरीदे हैं।’’

बयान के अनुसार संबंधित प्राधिकरण 29 सितंबर दो बजे तक बोली दस्तावेज प्राप्त करेंगे। बोलियों को 30 सितंबर सुबह 10 बजे खोला जाएगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पारिवारिक पेंशन का नियम बदला, लाखों सरकारी कर्मचारियों को ऐसे होगा फायदा.

कोयला मंत्रालय ने नीलामी के लिये रखे गये कोयला खदानों की सूची को संशोधित कर 41 से 38 कर दिया है।

सूची से पांच कोयला ब्लॉक मोरगा दक्षिण, फतेहपुर, मदनपुर (उत्तर), मोरगा-दो और सयांग (छत्तीसगढ़) को वापस लिया गया है जबकि छत्तीसगढ़ के ही तीन ब्लॉक दोलेसरा, जारेकेला और झारपालम-तंगरघाट को शामिल किया गया है।

इससे पहले, कोयला मंत्रालय ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित बांदेर ब्लॉक को वापस लिया था। इसका कारण ब्लॉक का पर्यावरण रूप से संवेदनशील तदोबा अंधारी बाघ अभयारण्य में स्थित होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\