एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों को बताया, भारत से कौन उत्पाद आयात करना चाहता है रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों के साथ उन उत्पादों की सूची साझा की है जो रूस भारत से आयात करना चाहता है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों को बताया, भारत से कौन उत्पाद आयात करना चाहता है रूस

नयी दिल्ली, सात दिसंबर वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों के साथ उन उत्पादों की सूची साझा की है जो रूस भारत से आयात करना चाहता है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रूस ने वाहन कलपुर्जा और कपड़ा सहित सैकड़ों ऐसे उत्पादों की सूची भारत को दी है जो वह आयात करना चाहता है। अब वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों से यह सूची साझा की है।

अधिकारी ने बताया कि रूस ने दवा, कपड़ा, वाहन कलपुर्जा और रसायन सहित विविध क्षेत्रों से सैकड़ों वस्तुओं की एक सूची साझा की है। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।

अधिकारी ने कहा कि रूस इन उत्पादों का भारत से आयात करना चाहता है। मंत्रालय ने संबंधित निर्यात संवर्धन परिषदों और निर्यातकों के साथ सूची साझा की गई है ताकि वे इसका आकलन कर सकें कि क्या वे इन उत्पादों को रूस भेजने में सक्षम हैं।’’

उद्योग के जानकारों के अनुसार, भारतीय निर्यातकों के लिए इन वस्तुओं को रूस भेजना आसान नहीं होगा। इसकी वजह है कि रूस के लिए कंटेनर की उपलब्धता को लेकर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उद्योग के एक जानकार ने कहा, भारतीय निर्यातक इन उत्पादों की आपूर्ति कर सकते हैं, लेकिन वर्तमान में रूस के लिए कंटेनर और जहाज की उपलब्धता काफी कम है। बहुत सीमित एजेंसियां ही हैं जो रूस के लिए ऑर्डर ले रही हैं।

परिधान उद्योग ने उत्पादों के निर्यात में रुचि दिखाई है जबकि वाहन उद्योग आशंकित हैं। वहीं कुछ निर्यातकों ने मॉस्को में भारतीय दूतावास से इस सूची की जानकारी चाही है।

निर्यातकों के शीर्ष संगठन भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि रूसी खरीदार भारत से व्यापक उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).