ताजा खबरें | वाणिज्य अनुदान चर्चा चार अंतिम लोस
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भाजपा के विजय कुमार सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कदम उठाए गए हैं उससे देश की अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रही है।
भाजपा के विजय कुमार सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कदम उठाए गए हैं उससे देश की अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘स्टार्टअप’ और कई अन्य योजनाओं के माध्यम से पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखी है।
भाजपा के निशिकांत दुबे ने कहा कि अतीत में हुए कई समझौतों के चलते देश को नुकसान हुआ है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे अपनी विरासत की चिंता करनी चाहिए, तभी देश का विकास हो सकेगा।
कांग्रेस के के. सुरेश ने कहा कि भारत सरकार केरल में मसाला, रबर और काजू समेत कई अन्य क्षेत्रों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से राज्य में काजू उत्पादकों के लिए कदम उठाने की मांग की।
बसपा सांसद दानिश अली ने दावा किया कि उद्योग जगत में डर का माहौल है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होने के कारण मेरठ में उद्योगों को होने वाली कठिनाइयों की ओर इशारा किया और सरकार से इन पर ध्यान देने का अनुरोध किया।
चर्चा में भाजपा के भगीरथ चौधरी, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की गीता विश्वनाथ, कांग्रेस के गुरजीत औजला और कई अन्य सदस्यों ने भी चर्चा में भाग लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)