देश की खबरें | महा यज्ञ के साथ वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि का उत्सव आरंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में रियासी जिले के त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर में शनिवार को शत चंडी महा यज्ञ के साथ नवरात्रि का उत्सव आरंभ हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 17 अक्टूबर जम्मू कश्मीर में रियासी जिले के त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर में शनिवार को शत चंडी महा यज्ञ के साथ नवरात्रि का उत्सव आरंभ हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने किया है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच और अन्य धार्मिक रस्मों के साथ यह आरंभ हुआ।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में आज 3259 नए केस मिले, 35 की मौत: 17 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि शांति, समृद्धि और मानव के अच्छे स्वास्थ्य के लिये पवित्र गुफा मंदिर में आरंभ हुआ महा यज्ञ महानवमी के दिन पूर्ण आहुति के साथ संपन्न होगा।

अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रमेश कुमार और अन्य धिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़े | Gyms, Fitness Centres to Reopen in Maharashtra From October 25: महाराष्ट्र में 25 अक्टूबर के बाद खुलेंगे जिम और फिटनेस सेंटर्स, लेकिन इन नियमों का करना होगा पालन.

उन्होंने बताया कि महा यज्ञ का प्रसारण उत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर साढ़े बारह बजे से डेढ़ बजे के बीच किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बोर्ड में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)