देश की खबरें | कमांडो बल एनएसजी में कोरोना वायरस से पहली मौत, संक्रमित अधिकारी का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के संघीय आंतक रोधी कमांडो बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में बुधवार को कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गयी।
नयी दिल्ली, पांच मई देश के संघीय आंतक रोधी कमांडो बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में बुधवार को कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि ग्रुप कमांडर (समन्वय) बी के झा को कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण ग्रेटर नोएडा के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में बुधवार तड़के झा की मौत हो गयी।
एनएसजी में कोरोना वायरस से मौत का यह पहला मामला है। अधिकारी बल की प्रशासनिक इकाई में काम करते थे। वह 53 साल के थे।
बीएसएफ कैडर के 1993 बैच के अधिकारी झा बिहार के रहने वाले थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से वह 2018 में प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में शामिल हुए थे।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले दोनों बलों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से अधिकारी के निधन पर शोक जताया है।
एनएसजी ने ट्विटर पर संदेश में कहा, ‘‘डीजी और एनएसजी के सभी कर्मी झा के निधन से शोक में हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’
बीएसएफ ने कहा कि वह इस कठिन समय में अधिकारी के परिवार के साथ है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सोमवार तक एनएसजी में कोविड-19 संक्रमण के 430 से ज्यादा मामले आ चुके हैं और इनमें से 59 मरीज उपचाराधीन हैं।
सुरभि शाहिद
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

