देश की खबरें | मुर्मू के नामांकन के लिए दिल्ली आया, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की योजना नहीं: बोम्मई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि उनकी इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने और राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा करने की कोई योजना नहीं है।
नयी दिल्ली, 23 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि उनकी इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने और राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा करने की कोई योजना नहीं है।
बोम्मई राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किये जाने में शामिल रहने के लिए यहां पहुंचे हैं।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिल्ली आया हूं। मैं कल नामांकन दाखिल होने के बाद लौट जाऊंगा। इस बार पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने और कैबिनेट विस्तार पर विचार-विमर्श करने की कोई योजना नहीं है।’’
बोम्मई ने कहा कि पार्टी नेता राष्ट्रपति चुनाव में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी पहुंचते हैं तो संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें देखना आम बात है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस बार मैं किसी से नहीं मिल रहा। मैं राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद कल लौटूंगा।’’
बोम्मई राजग उम्मीदवार मुर्मू के एक प्रस्तावक होंगे।
एक अलग उत्तर कर्नाटक बनाने के वन मंत्री उमेश कट्टी के बयान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर सरकार के स्तर पर कोई प्रस्ताव नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

